भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी का ऐलान

मध्य प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित

मध्य प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित

लता वानखेड़े, सुमेर सिंह सोलंकी सहित 4 महामंत्री और 9 उपाध्यक्ष नियुक्त

आशीष अग्रवाल फिर मीडिया प्रभारी बने

प्राइम न्यूज नेटवर्क  भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी का ऐलान किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नई टीम को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिलने के बाद गुरुवार को भाजपा मुख्यालय से इसकी आधिकारिक सूची जारी की गई। इस नई कार्यकारिणी में संगठन के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा का संतुलन देखने को मिला है। पार्टी ने इस बार चार महामंत्री और नौ उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इनमें लता वानखेड़े, सुमेर सिंह सोलंकी, गौरव राणदिवे और राहुल कोठारी को महामंत्री बनाया है। वहीं, उपाध्यक्ष पदों पर कई सक्रिय और लंबे समय से संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही वरिष्ठ नेता आशीष अग्रवाल को एक बार फिर प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आशीष अग्रवाल के अनुभव और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी दी गई है।  प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कहा कि यह टीम प्रदेश में पार्टी संगठन को और सशक्त बनाएगी तथा आगामी चुनावों की तैयारी को और गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना  है और संगठन को हर स्तर पर मजबूत करना है। नई कार्यकारिणी को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।