देश-विदेश

सुबह खाली पेट चुकंदर का जूस पीना: सही या गलत? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया सच

न्यूज़11 भारत  रांची/डेस्क: दिल और त्वचा के साथ-साथ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए चुकंदर को बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसी कारण स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक लोग आजकल अपने दिन की शुरुआत चुकंदर के जूस से करना पसंद करते हैं. ऐसा माना जाता है कि यह जूस स्टैमिना बढ़ाता है, ब्लड फ्लो बेहतर करता है और चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाता है. हालांकि, सवाल यह उठता है कि क्या खाली पेट चुकंदर का जूस पीना सुरक्षित है? इस विषय पर न्यूट्रिशनिस्ट ने एक इंटरव्यू में बताया कि सुबह खाली पेट बीटरूट का जूस पीना कुछ लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए खासकर जिन्हें पेट से जुड़ी कोई दिक्कत है, उनके लिए यह हानिकारक भी है.

चुकंदर का जूस खाली पेट पीने के फायदे न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, अगर चुकंदर के जूस को नाश्ते से 30 मिनट पहले या वर्कआउट से पहले नींबू का रस मिलाकर पिया जाए, तो यह ज्यादा असरदार होता है. खाली पेट इसे पीने के कई लाभ हैं: - शरीर आयरन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स को बेहतर तरीके से अवशोषित कर लेता है. - यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है. - शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है. - मसल्स तक ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचाता है, जिससे वर्कआउट के बाद थकान कम होती है. - इसमें मौजूद फाइबर डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाता है और आंतों की सेहत सुधरती है.

किन लोगों को हो सकता है नुकसान? चुकंदर का जूस खाली पेट पीने से कई फायदे मिलते हैं, लेकिन अगर आपको पेट से जुड़ी दिक्कत है और पाचन में देरी (स्लो डाइजेशन) होती है, तो इसे पीने से पहले सावधान रहने की जरूरत है.

ऐसे लोगों को खाली पेट जूस पीने से कुछ परेशानियां हो सकती हैं: - जूस में मौजूद फाइबर आंतों को इरिटेट कर सकता है, जिससे गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी हो सकती है. - चुकंदर में ऑक्सालेट की मात्रा ज्यादा होती है, जो किडनी स्टोन का खतरा बढ़ा सकती है. 

यह भी पढ़े: आर्मी ने इंस्टीट्यूट से किया करार, अब सैनिकों के बच्चे फ्री में करेंगे NEET-JEE की तैयारी