शेयर व्यापार में मुनाफा का झांसा, सवा दो करोड़ की
शेयर व्यापार में मुनाफा का झांसा, सवा दो करोड़ की ठगी
थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज
प्राइम न्यूज नेटवर्क
जबलपुर। शेयरों के खरीद फरोख्त से पांच सौ फीसदी से अधिक मुनाफा कमाने का प्रलोभन देकर महिला को ठगों ने निशाना बनाया। इसमें सवा दो करोड़ की ठगी की गई। ठगों ने प्रेमजी नाम का एप फोन में स्थपित करवाया और उसी के माध्यम से दो कोरोड़, 25 लाख और 75 हजार रुपये ठग लिये। जब ठगी का एहसास हुआ तो महिला ने प्रेमजी ग्रुप से सीईओ राजीव एयून्नि और कृतिका ठाकुर के खिलाफ थाने में थोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करवाया।
मालूम हो कि ठगी की शिकार अर्चना सिंह ने पुलिस में शिकायत दी। कहा, वह फेसबुक चला रही है। तभी इसके फोन पर प्रेमजी ग्रुप के एप का विज्ञापन आया। एप को राजीव एयून्नि की निजी पहल बताया गया। कहा गया कि इसके निर्देश पर शेयर ट्रेडिंग करने पर पांच से पांच सौ फीसदी रिटर्न मिलने की उम्मीद है। सस्ते दर ट्रेडिंग की बात कही गई। 26 जून को काल करने वाली कृतिका ठाकुर ने खुद को राजीव एयून्नि की सहायक बताया, साथ ही एप इस्टाल करने में मदद की बात कही। एप इस्टाल करने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड दिया। एप में स्टाक ट्रेडिंग, आईपीओ और कुछ अन्य विकल्प थे। इसके बाद पीड़ित महिला ने पांच हजार का निवेश किया। जाल में फंसने के बाद महिला ने सवा दो करोड़ से अधिक की राशि उसमें लगा दी।
पीड़ित ने बताया कि उसे के-514 प्रेमजी इन्वेस्ट स्टाक एक्सचेंज के नाम का वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। इस ग्रुप में 116 सदस्य हैं। इसमें सदस्य मुनाफे पर अपना विचार रखते हैं और ट्रेडिंग से जुड़ी जानकारी दी जाती थी। इसके बाद कृतिका ने महिला को एक अकाउंट का नबर दिया जिसपर महिला ने निवेश करना शुरू किया। ग्रुप में बताया गया कि निवेश करने पर उसका मुनाफा कई गुना बढ़ रहा है। पीड़ित महिला द्वारा निवेश की गई रकम पर मुनाफा कई गुना अधिक दिखता था। 25 अगस्त तक धीरे-धीरे करीब 2 करोड़, 25 लाख और 75 रुपये निवेश किये। शिकायत की जांच कर मामला दर्ज किया गया है।