पापा बने राघव चड्डा, परिणीति ने दिया बेटे को जन्म, खुशी से झूमें परिवार..
न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः- बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की डीलिवरी हुई हौ उन्होने बेटे को जन्म दिया है. हाल ही में एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती हुई थी. जिसके बाद फैन्स बड़ी बेसब्री से इस गुड न्यूज के इंतजार में थे. फाइनली सभी का ये इंतजार खत्म हो गया. गुड न्यूज परीणिति चोपड़ा व राघव चड्डा ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर के दी है. पूरे परिवार में सेलिब्रेशन का माहौल है. बता हाल ही में परीणिति अस्पताल में भर्ती हुई थी. दिवाली के मौके पर चोपड़ा व चड्डा के खानदान में किलकारी गुंजी है. इस न्यूज में सभी को बड़ा इमोशनल बना दिया है. इंस्टाग्राम में शेयर किया गया पोस्ट में राघव चड्डा ने नजर न लगने वाला इमोजी डाल कर फैंस के साथ ये खुशियां साझा किया है. फिर आगे राघव ने लिखा है - वो आखिरकार आ गया है. हमारा बेबी बॉय, हमारा बेटा. हम सच में इससे पहले कि जिंदगी को अब याद भी नहीं रख सकते. हमारी बांहे, हमारे दिल भर गए हैं. पहले एक दूसरे के साथ हम थे, लेकिन अब हमारे पास सबकुछ है. पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कृति पांडेय से लेकर अन्नया पांडेय तक सभी लोगों ने बेस्ट विशेज की बधाई दी है. वहीं फैंस की खुशियों का तो कोई ठिकाना ही नहीं रहा. उनका कहना है कि दिवाली के दिन इससे बड़ा गुड न्यूज और क्या हो सकता है. बता दें कि परीणिति व राघव ने एक महीने पहले ही प्रेग्नेंसी के इस न्यूज को शेयर किया था. इंस्टा के एक पोस्ट शेयर करते हुए उसमें लिखा था कि 1+1=3, केक में नन्हे पैरों के छाप भी दिखे थे. पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था- हमारा लिटिल युनिवर्स आने वाला है, और काफी ज्यादा ब्लेस्ड फील कर रहे हैं. एक्ट्रेस के पोस्ट आते ही पोस्ट सोशल मीडिया में छा गई. सेलेब्स से लेकर फैंस तक कपल को गुड न्यूज की बधाई दी.