जेईई मेन की परीक्षा तिथियां घोषित
जेईई मेन की परीक्षा तिथियां घोषित
जनवरी और अप्रैल दोनों सत्रों में आयोजित की जाएगी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। रिपोर्टों के अनुसार यह परीक्षा जनवरी और अप्रैल दोनों सत्रों में आयोजित की जाएगी। एनटीए के अनुसार, पहले सत्र की परीक्षा 21 से 30 जनवरी 2026 के बीच होगी। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया इसी महीने से आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर शुरू होगी।
कार्यक्रम तिथियां
पहले सत्र (जनवरी 2026)
आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया इसी माह से शुरू होगी। परीक्षा तिथियां- 21-30 जनवरी 2026 के बीच होंगी।
दूसरा सत्र (अप्रैल 2026)
आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी। परीक्षा तिथियां- 1-10 अप्रैल 2026 के बीच। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई (मेन) 2026 में अधिक उम्मीदवारों को शामिल करने के लिए कई उपाय किए हैं। इसके तहत परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है ताकि उम्मीदवारों को ज्यादा दूर न जाना पड़े। साथ ही, दिव्यांग उम्मीदवारों की विशेष जरूरतों का भी ध्यान रखा जा रहा है, ताकि सभी आसानी से परीक्षा दे सकें।
आवेदन में आधार और नाम संबंधी निर्देश एनटीए, आधार प्रमाणीकरण के जरिए यूआईडीएआई से उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, लिंग, फोटो और पता प्राप्त करेगा। आधार में कोई बदलाव कराने के लिए उम्मीदवारों को यूआईडीएआई के दिशानिर्देशों का पालन करें। लेकिन, पिता/माता/अभिभावक का नाम आदि आधार में दर्ज नहीं होते, इसलिए उम्मीदवारों को यह जानकारी ऑनलाइन आवेदन पत्र में अलग से भरनी होगी। यदि किसी उम्मीदवार का नाम आधार कार्ड और 10वीं के शैक्षिक प्रमाण पत्र/मार्कशीट में मेल नहीं खाता है, तो आवेदन भरते समय इसे ठीक करने का विकल्प उपलब्ध रहेगा।