डंकी रूट का डरावना अंत!
सभी युवाओं को एक विशेष विमान से दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया
उन्हें बेड़ियों में बांधकर भारतीय इमिग्रेशन अधिकारियों को सौंपा गया
युवाओं में से सबसे अधिक संख्या हरियाणा के करनाल-कैथल जिले से
ज्यादातर युवा जिन्होंने “डंकी रूट” से अमेरिका आने की कोशिश की
सीमा सुरक्षा बल ने पकड़ा और महीनों तक अमेरिकी जेलों में रखा गया
बाकी युवा को जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद वापस भेजा
नेशनल डेस्क
अवैध तरीके से (डंकी रूट) के माध्यम से अमेरिका पहुंचने की कोशिश करने वाले हरियाणा के 54 युवाओं को शनिवार देर रात अमेरिका ने डिपोर्ट कर भारत भेज दिया। इन सभी युवाओं को एक विशेष विमान से दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया, जहां उन्हें आधिकारिक प्रक्रिया के तहत बेड़ियों में बांधकर भारतीय इमिग्रेशन अधिकारियों को सौंपा गया। डिपोर्ट किए गए 54 युवाओं में से सबसे अधिक संख्या हरियाणा के करनाल और कैथल जिले से है।
कर्ज और जमीन बेचकर भरा था सफर का खर्च
डिपोर्ट हुए ज्यादातर युवा वे हैं जिन्होंने “डंकी रूट” के खतरनाक रास्ते से अमेरिका पहुंचने की कोशिश की थी। विदेश जाने के लिए इन युवाओं ने अपने परिवार की जमीन और गहने बेच दिए थे, या भारी ब्याज पर कर्ज लिया था।
अमेरिकी जेलों और डिटेंशन कैंपों में रखा गया
पर अमेरिका पहुंचने पर इन्हें सीमा सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया और महीनों तक अमेरिकी जेलों और डिटेंशन कैंपों में रखा गया। इन युवाओं में से अधिकांश ने 2024 और 2025 में यह अवैध सफर शुरू किया था। बाकी युवाओं को जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उनके गृह जिलों में भेज दिया गया है।