पनामा नहर से व्यापार व मछलियों को हुआ फायदा
पनामा नहर से व्यापार व मछलियों को हुआ फायदा
मांट्रियल स्थित मैक गॆल विवि का अध्ययन
शोध में हुए कई खुलासे
अरविंद कुमार, जबलपुर
जल की दुनिया भी अजीब है। सन 1914 में उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका को जोड़ने वाला पनामा नहर अस्तित्व में आया था। इससे व्यापार, आवागमन की कई संभावनाएं खुल गई। इस नहर के खुलने से मछलियों को भी बहुत फायदा हुआ। यह तथ्य पनामा नहर के अस्तित्व मे आने और पहले की स्थिति पर अध्ययन से हुआ।इस क्षेत्र की मछलियों पर व्यापक सर्वे किया गया। यह अध्ययन मांट्रियल स्थित मैक गिल बिश्वविद्यालय के स्काट और उनके साथियों ने किया। यह नहर पनामा के दोनों तरफ की नदियों को आपस में जोड़ता है। पनामा नहर के खुलते ही दोनों तरफ की मछलियों को एक दूसरे से मिलने का बेहतरीन मौका मिला। पनामा नहर के खुलने और बाद के 90 साल बाद के मछलियों पर किये गये अध्ययन में शोधकर्ता पहले के उलट निष्कर्ष पर पहुंचे। इस शोध ने इस सिद्धांत को पलट दिया कि दूसरे परिवेश से आने वाले समूहों का पहली संस्कृति पर विनाशकारी प्रभाव पड़ता है। पर्यावरण के निच सिद्धांत के मुताबिक, समुदाय में रहने वाले प्रजाति के लिए जीवन की भूमिका तय रहती है। प्रजातियां सह अस्तित्व के सिद्धांत पर काम करती है। इसी का उदाहरण है कोरल व एल्गी या शिकार व शिकारी का संबंध। कुछ वैज्ञानिक मानते हैं कि वातावरण के नये आगंतुक को समायोजित करने की शक्ति नहीं होती है। लेकिन पनामा क्षेत्र की मछलियां एक दूसरे से मिलने के साथ प्रजातीय अस्तित्व को बरकरार रखने में सक्षम रही। इस अध्ययन में नहर खुलने के पहले और बाद की स्थिति का अध्ययन किया गया। इस शोध में पाया गया कि नौ दशक में रियो ग्रांड में मछलियों की पांच नई पांच प्रजातियां बनीं।
पनामा नहर प्रशांत और अटलांटिक महासागर को जोड़ने वाला मानव निर्मित जलमार्ग है। यह पनामा के इस्तुमस के पार तक जाता है। यह विश्व में महत्वपूर्ण जलमार्ग है। यह अमेरिका में महत्वपूर्ण जल मार्ग है जो उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका को जोड़ता है। यह 82 किलोमीटर लंबा है। नहर में लाक्स की प्रणाली का उपयोग किया गया है। इस नहर से अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी तट की दूरी काफी कम हो गई है। यह जलडमरूमध्य में स्थित है और इसकी लंबाई 82 किलोमीटर है। यह मानव निर्मित है। इस नहर के प्रयोग से न्यूयार्क और सनफ्रैसिको के बीच दूरी काफी कम हो गई है। इस नहर में जहाज के आवागमन के लिए ताले की तरह कीं प्रणाली का प्रयोग किया गया है। जिससे आवागमन में बहुत सुविधा होती है। मालूम को 1881 में फ्रांस ने इसका निर्माण शुरू किया था जिसे बाद मं रोक दिया गया। अमेरिका ने 1904 में इसका काम शुरू किया। यह अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण व्यापारिक स्थान है।