एसआईआर के कार्यों को समय पर पूरा कराने की कवायद तेज, बीएलओ को देंगे प्रशिक्षण..
West bengal : पश्चिम बंगाल में एसआईआर के कार्यों को समय पर पूरा कराने की कवायद तेज हो गई है। राज्य के सभी जिला प्रशासन अपने अपने जिले में सोमवार से दो दिनों तक बीएलओ को प्रशिक्षण देंगे। सूत्रों के अनुसार, सीईओ के निर्देश के अनुसार जिला प्रशासन बीएलओ को बताएगा कि उन्हें एसआईआर को पूरा करने के लिए क्या-क्या कार्य करना है। वे मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना फार्म देने और फिर मतदाताओं द्वारा गणना फार्म भर दिए जाने के बाद वे उसे वापस लेने की प्रक्रिया को कैसे पूरा करेंगे।
जिला प्रशासन ने बीएलओ को प्रशिक्षण देने की तैयारी कर चुका है। सूत्रों का कहना है कि स्थाई सरकारी कर्मचारी और शिक्षक ही बीएलओ के पद पर नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा मतदाताओं की मदद के लिए स्वयंसेवक भी तैनात किए जाएंगे। प्रत्येक प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा स्वयंसेवकों की सूची तैयार की जा रही है।
चुनाव आयोग की ओर से अगले सप्ताह एसआईआर के लिए आदेश जारी किए जाने की संभावना है। चुनाव आयोग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नवंबर से एसआईआर का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और दो महीने में इसे पूरा कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/major-changes-in-the-national-pension-system-and-unified-pension-scheme/95483