रांची: बलसिरिंग में पुलिस मुठभेड़; सुजीत सिन्हा गिरोह का अपराधी आफताब घायल, दो गिरफ्तार
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची के इलाके में आज सुबह पुलिस और सुजीत सिन्हा गिरोह के सदस्यों के बीच एक मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में गिरोह का एक अपराधी आफताब गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो अन्य साथी सोनू और एक अन्य को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया.
मोनू राय के घर पर फायरिंग में शामिल थे अपराधी
पुलिस के मुताबिक, ये तीनों अपराधी हाल ही में मोनू राय के घर पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे.पुलिस को इन अपराधियों के बलसिरिंग के पास होने की सूचना मिली थी. मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने तीन पिस्टल बरामद की हैं.
एसएसपी राकेश रंजन ने अपनाया कड़ा रुख
रांची पुलिस की यह कार्रवाई बालसिरिंग में हुई है. रांची के एसएसपी राकेश रंजन में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी. उनके पास दो ऑप्शन है, या तो आत्मसमर्पण कर दें नहीं तो पुलिस की गोली खाने को तैयार रहे. पिछले दिनों सुजीत सिन्हा गैंग KSS संगठन ने डोरंडा इलाके में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था इसी पर रांची एसएसपी राकेश रंजन ने सख्त कारवाई की है.
यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में दिवाली से पहले ठंड ने दी दस्तक, साफ आसमान के बीच गुलाबी सर्दी का मौसम